फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः टिन शेड में उतरा करंट, स्टांप विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के ग्राम अकबरपुर में शनिवार को टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से स्टांप विक्रेता की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव निवासी विमलेश उर्फ टप्पू तिवारी (50) तहसील कार्यालय में स्टांप वेंडर हैं। शनिवार की सुबह वह अपना टिन शेड सही कर रहे थे। इसी दौरान बगल से गुजरा बिजली का तार शेड में छू गया।
विज्ञापन

इससे शेड में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम मुरारा में करंट की चपेट में आने से बाबूराम यादव की भैंस मर गई। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुगरडीह में शनिवार दोपहर को विद्युत तार स्पर्श होने से गाय व बछिया की मौत हो गई। गांव निवासी भरतलाल पटेल की गाय व बछिया खेत में चरने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें