फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
23- पंचहटियां स्थित केराकत तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाते आम आदमी पार्टी के - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के सैनिकों द्वारा किए गए कायराना हरकत के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केराकत के केशवपुर तिराहा के पास चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर विरोध जताया। चीन में बने सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष जौनपुर दक्षिणी बंटी अग्रहरी ने कहा कि भारतीय सैनिकों पर घात लगा कर हमला करने के कारण भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए। चीनी ने कायरतापूर्ण कार्य किया है। वीरता दिखानी थी तो सामाने से आना चाहिए थे। देश के लोगों से चीन के बने सामानों का बहिष्कार करने की अपील की। नगर अध्यक्ष उत्तरी डॉ. दिवाकर मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार को जन भावनाओं को समझना चाहिए। चीन हमारा कभी दोस्त नहीं हो सकता है। पूरा देश गुस्से में है, चीनी सामान का बहिष्कार कर रहा है। लेकिन हम सब शर्मिंदा हैं कि मोदी सरकार लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा भी चीन की मदद से बनवाई। सरकार चीन को उसी की भाषा में जवाब दे। जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि भारत सरकार चीन पर सैन्य कार्रवाई करे। पुतला जलाने वालों में राकेश यादव, सुजीत मौर्या , गप्पू मौर्य ,नियाज शाह ,संतोष यादव प्रद्युम्न निषाद, तेज बहादुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें