फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को मिली बड़ी जीत, निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी को हराया

Mon, 03 May 2021 10:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मॉडल दीक्षा सिंह रुझानों में काफी पीछे, उर्वशी यादव भी पिछड़ी
विज्ञापन
श्रीकला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर-45 से बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। उन्हें मतदाताओं का एकतरफा समर्थन मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रहीं श्रीकला ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी को मात दी है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हर किसी की निगाह इसी सीट पर टिकी थी। दूसरे नंबर पर चर्चा में रहे वार्ड 26 नंबर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने बढ़त बनाई थी। यहां से मॉडल व फेमिना मिस इंडिया की रनर अप दीक्षा सिंह चुनाव मैदान में हैं। सोमवार की सुबह तक के रुझानों में दीक्षा काफी पीछे चल रही थीं। 

विज्ञापन


जिला पंचायत के 83 वार्डों में से अधिकांश वार्डों में मतों की गिनती सोमवार की सुबह तक चलती रही। वार्ड नंबर 45 से पूर्व सांसद धनन्जय सिंह की पत्नी श्रीकला धनन्जय सिंह ने पहले चक्र से ही बढ़त बना रखी थी। अंतिम चक्र तक वह लगातार आगे रहीं। उन्हें कुल 14827 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी देवी 3524 ही मत प्राप्त कर सकीं। श्रीकला को 11293 रिकार्ड मतों से जीत मिली है। बरसठी ब्लॉक से मैदान में उतरीं पूर्व सांसद स्व पारसनाथ यादव की पुत्रवधू और मल्हनी विधायक लकी यादव की भयोहू उर्वशी सिंह यादव भी चुनाव में काफी पीछे थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें