फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 29 अगस्त को हाकी के खिलाड़ी मेजर स्व. ध्यान चंद के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 8 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के खेल मैदान में किया जाएगा।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो अपने स्कूल-कॉलेज के पैड पर प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित जन्मतिथि के साथ स्टेडियम आएंगे। प्रतियोगिता में प्रविष्टि नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें