फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम के जयकारे से गूंजे शिवालय

Tue, 02 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सावन के  दूसरे सोमवार को नवदुर्गा शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालुु।
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दिनभर बोल बम के जयकारे से शिवालय गूंजते रहे। त्रिलोचन महादेव और श्रीगौरीशंकर धाम सुजानगंज में जलाभिषेक के लिए भोर से ही लोग कतार में लग गए थे।
विज्ञापन
  डीएम भानुचंद गोस्वामी ने परिवार के साथ त्रिलोचन महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सुरक्षा को देखते हुए मंदिरों में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।   जलालपुर: त्रिलोचन महादेव मंदिर में सुबह से ही कांवरियों व दूर से आए श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में जलाभिषेक किया।
  मंदिर परिसर भगवा रंग में नजर आया। इस दौरान मेला परिसर में पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। एसओ अनिल सिंह ने रात में ही दूकान दारो के बैग व संदिग्थ लोगों पर नजर रखने की अपील की थी। मेले की चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

  डीएम ने एक दिन पूर्व ही मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया था कि केवल माला फू ल व प्रसाद की दूकान ही परिसर लगेंगी। शेष दुकाने बगल में स्थित स्कूल के परिसर में लगाने का निर्देश दिया था। मंदिर के पुजारी प्रबंधक पुजारी गिरी ने शिव लिंग की बिशेषता बताई।
  भगवान शिव के लिंग के पर उभरे  गंगा प्रतिमा व जटा का दर्शन कराया और उसके बारे में बिधिवत जानकारी दी।  मंदिर के सामने स्थित सरोवर के चार तरफ अच्छे प्रजाति के पौधे लगवाने का निर्देश एसडीएम केराकत सहदेव मिश्र को दिया। उधर, सुजानगंज स्थित श्रीगौरी शंकर धाम परिसर में दर्शन पूजन के लिए भोर से भक्तों की कतार लग गई थी। कुछ लोग तो जलाभिषेक करने के लिए रात में मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। बाहर से आने वाले भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। खास कर कांवरियों की भीड़ को नियंत्रिक करने के लिए पुलिस के अलावा मंदिर समिति के लोग भी लगे रहे। भोर से मंदिर परिसर बोल बम के जयकारे के साथ गूंजता रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें