फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में सपा नेता के पुत्र की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खनसराय के पास शुक्रवार की देर रात खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार सपा नेता के पुत्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपंजा मोहल्ला निवासी समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र वकार अहमद अपने मित्र नजीराबाद निवासी मो. यासिर (20) पुत्र शाहिद के साथ बाइक से शुक्रवार की देर रात सबरहद गांव से शाहगंज आ रहे थे। अक्खन सराय पहुंचे थे कि सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से बाइक असंतुलित होकर टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे वकार की मौके पर मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने वकार अंसारी को मृत घोषित कर दिया। यासिर की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें