सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में दलित बस्ती में मारपीट, आगजनी और फायरिंग के मामले में जेल में बंद सपा नेता जावेद सिद्दीकी के खिलाफ जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है।
भदेठी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर नौ जून की रात दलित बस्ती में मारपीट, फायरिंग और आगजनी की घटना हुई थी। आरोप है कि मनबढ़ों ने लोगों की पिटाई करने के बाद उनके घरों में आग लगा दी और फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने सपा नेता भदेठी गांव निवासी जावेद सिद्दीकी समेत 57 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जावेद समेत कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनपर गैंगेस्टर के तहत भी पहले कार्रवाई हो चुकी है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जावेद सिद्दीकी के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की गई है।