फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 घंटे तक घर से बाहर न निकलें, बेवजह घूमे तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
10- किला रोड पर बिना मास्क लगाए जा रहे बाईक सवार अधेड को हाथ जोड़कर मास्क लगाने का निवेदन करता होमगा? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण अब कम्यूनिटी स्तर पर फैलने लगा है। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बेवजह घरों से बाहर निकल निकलकर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में घूम रहे हैं। इनमें से तमाम लोग तो मास्क तक लगाना जरूरी नहीं समझते हैं। इसको देखते हुए सरकार ने 55 घंटे का स्पेशल लॉक डाउन लागू किया है। शुक्रवार की रात से प्रभावी हो रहे लॉक डाउन के लिए जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर व पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीमों को तैनात किया गया है। ये टीमें लगातार भ्रमण करेंगी और नियमों का उल्लंघन करते पकड़ने जाने पर सख्त कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से लागू लाक डाउन 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहने वाले लॉक डाउन के दौरान दवा, दूध, फल, सब्जी, किराना सहित अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति से जुड़ी दुकानों को छोड़कर अन्य सभी तरह की दुकानें, बाजार, मॉल पूरी तरह बंद रहेंगे। पुरानी सब्जी मंडी को भी बंद रखा जाएगा। चिकित्सा सेवा पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नगर निकायों में सब्जी, गल्ला, दूध की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के लिए एडीएम वित्त राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में जिला पूर्ति अधिकारी को डोर स्टेप डिलीवरी के लिए नोडल नामित किए गए हैं। कोरोना कंट्रोल रूम पहले की तरह संचालित किया जाएगा। इसके जरिए जरूरी वस्तुओं से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। रेल से आवागमन जारी रहेगा। यात्रियों के आवागमन के लिए रेलवे स्टेशन पर रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। अन्य बसों का आवागमन प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम होंगे तहसील के जोनल मजिस्ट्रेट
प्रत्येक तहसील में एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट और प्रत्येक तहसील क्षेत्र के पुलिस अधिकारी के रूप में सीओ को लॉक डाउन का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। मालवाहकों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पेट्रोल पंप और हाईवे के ढाबे खुले रहेंगे। नगरीय क्षेत्र, नगर पालिका परिषद एवं ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों के ढाबे बंद रहेंगे। ऑटो, टैक्सी रिक्शा आदि का परिचालन प्रतिबंधित है। सफाई, स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए नामित सभी अधिकारी-कर्मचारी के आवागमन और सैनिटाइजेशन के कार्य पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। इससे संबंधित कार्यालय भी खुले रहेंगे। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम का कार्य जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के कारखाने चालू रहेंगे। शहरी क्षेत्रों में आवश्यक कारखानों को छोड़कर शेष सभी बंद रहेंगे। बड़े निर्माण कार्य भी पूर्ववत चलेंगे।
एक और लॉक डाउन, फिर भी नहीं सुधर रहे लोग
जौनपुर। पूरे प्रदेश में दोबारा 55 घंटे का लॉक डाउन लगाकर सरकार ने कोरोना की भयावहता को लेकर संकेत दिए हैं, बावजूद लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं। शुक्रवार को बाजारों में उमड़ी भीड़ यह बता रही थी कि कोरोना सो बचाव को लेकर लोग अभी भी सचेत नहीं हुए हैं। सराफा, रेडिमेड कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें बंद होने के बाद भी शहर के चहारसू, कोतवाली और ओलंदगंज इलाके में भीड़ इस कदर थी कि दो गज की दूरी का मानक तार-तार होता रहा। इन बाजारों में बार-बार जाम की स्थिति बन गई थी। किराना और सब्जी की दुकानों पर भीड़ भी लगी रही। लोग लॉक डाउन बढ़ने की आशंकाओं से सहमकर अतिरिक्त खरीदारी करते रहे। इस दौरान तमाम लोग बिना मास्क के भी नजर आए। चौराहों-तिराहों पर खड़े पुलिसकर्मी उनसे मिन्नतें कर खुद को सुरक्षित रखने की हिदायत देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें