फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र ही जिले की छह नदियों का होगा जीर्णोद्घार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में जल संरक्षण हो सके और किसान आराम से खेतों और फसलों की सिंचाई कर सकें, इसके लिए शीघ्र ही नदियों और नालों के जीर्णोद्घार का कार्य किया जाएगा। प्राथमिकता के तौर पर पहले जिले की सात नदियों और नालों के जीर्णोद्घार करने के लिए चयन किया गया है, जिसका सर्वे करने के साथ ही कार्य योजना बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य योजना बनने के बाद नदियों और नालों के जीर्णोद्घार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्य मनरेगा योजना की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत लोगों को उनके गांव में ही काम मिल सके, इसके लिए योजना के तहत जॉब कार्ड बनाकर लोगों को काम देने का कार्य किया जाता है। इस योजना के तहत अभी तक कुल पांच लाख 25 हजार लोगों का जॉब कार्ड बनाकर काम देने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मनरेगा सेल की ओर से विभिन्न कार्यों को कराकर इन जॉबकार्ड धारकों को काम देेने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नदियों और नालों के जीर्णोद्घार की तैयारी शुरू की गई है। इसके लिए मनरेगा सेल की ओर से प्राथमिकता के तौर पर पहले सात नदियों के जीर्णोद्घार करने की तैयारी की गई है। इन नदियों का सर्वे करने के साथ ही कार्य योजना बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे एक ओर जहां जल संरक्षण होने से भू-गर्भ जलस्तर बढ़ेगा। वहीं, किसानों को फसलों की सिंचाई भी करने में सहूलियत होगी। उनको इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
इन नदियों का होगा जीर्णोद्घार
जौनपुर। मनरेगा के तहत इन नदियों और नालों का जीर्णोद्घार होगा, जिसमें नाद नदी, वरुणा नदी, बसुहीं नदी, कुंवर नदी, बेसो नदी, गांगी नदी और सेवई नाला है, जिनको साफ-सफाई करने के साथ ही जीर्णोद्घार करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जॉब कार्डधारकों को काम मिल सके। इसके लिए अब नदियों और नालों के जीर्णोद्घार का कार्य किया जाएगा। पहले छह से अधिक नदियों और नालों का चयन किया गया है। इनका सर्वे करने के साथ कार्य योजना बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद नदियों के जीर्णोद्घार का कार्य किया जाएगा। - भूपेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें