फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूलों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन

विज्ञापन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाते परिषदीय स्कूल के बच्चे। शिक्षा
विज्ञापन
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के 3500 विद्यालयों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, पहुंचे। विद्यालय में निबंध लेखन, चित्रकला, नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ध्यान-साधना जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण तथा भारतीय गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने रुचिपूर्वक ऐतिहासिक जानकारियों को समझा और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें