फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में शुरू हुआ मानसिक स्वास्थ्य सेंटर आनंदम

विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आनंदम सेंटर में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के गु
विज्ञापन
मल्हनी। विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव व अवसाद और अकेलेपन जैसी समस्याओं को देखते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आनंदम की स्थापना की है। इस केंद्र से मानसिक स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षण में विश्वविद्यालय एवं नई सुबह संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आनंदम के बैनर तले सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का शुभारंभ किया गया। वाराणसी के वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. अजय तिवारी ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने, भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है और समय पर परामर्श कई गंभीर समस्याओं से बचा सकता है। विश्वविद्यालय और नई सुबह संस्था के बीच हुए समझौता के तहत विद्यार्थियों को 24 घंटे टेली-मानस काउंसलिंग सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रत्येक माह विश्वविद्यालय परिसर में वरिष्ठ मनोवैज्ञानिकों द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहले शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों से खुलकर चर्चा की। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ शैक्षणिक माहौल की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें