फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के घर पहुंची एसओजी टीम,पिटाई से वृद्धा के बेहोश होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर मिश्रान में एसओजी बुधवार को गई, जो किसी तस्कर को खोज रही थी। आरोप है कि वह गलत घर पर पहुंची थी और घर पर मौजूद युवक और उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी,जिससे वह बेहोश हो गई। ऐसे में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले लाना पड़ा। वहीं, एसओजी टीम पिटाई करने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

भवानीपुर मिश्रान गांव निवासी आशीष यादव के घर बुधवार की दोपहर मड़ियाहूं कोतवाली के दो पुलिस कर्मी पहुंचे। आशीष यादव ने पुलिसकर्मी को घर पर बैठा कर चाय पीने के लिए कहा, तभी उसे अचानक तीन बोलोरो भरकर सादे ड्रेस कई लोग पहुंचे। आरोप है कि आशीष यादव की पिटाई करने लगे। आरोप है कि मां गायत्री देवी शोर शराबा सुनकर बचाने पहुंची तो लोग लातघुसों से आशीष की पिटाई कर रहे थे। गायत्री देवी छुड़ाने लगी तो उनकी भी जमकर पिटाई कर दिए। पिटाई से मौके पर ही गायत्री देवी बेहोश हो गई। उसके बाद गांव वालों ने बदमाश कहते हुए बोलोरो सवार लोगों को ईट पत्थर लेकर दौड़ा लिए। जिसके बाद सभी बोलोरो सवार वहां से भागने लगे। तब सादे ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि सभी लोग एसओजी के हैं और एक मामले में आरोपी की तलाश में आए हुए हैं। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर साथ ले गई। परिजनों ने गायत्री देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में भर्ती कराया। मामले में बताया जा रहा है कि एसओजी के लोग बोलेरो चोरी में दूसरे युवक की तलाश थी गलतफहमी में आशीष यादव के घर पहुंच गई थी। आशीष यादव की पिटाई करने लगे बाद में जब ग्रामीणों की घेराबंदी हुई तो एसओजी के लोग भागकर विकास पटेल को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस संबंध में एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी ने बताया कि मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। आरोप लगाने वाले झूठ बोल रहे हैं। टीम गई जरूर थी, लेकिन पहुंचते ही हम जिसे खोज रहे थे वो मिल गया और उसे लेकर हमलोग चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें