जौनपुर जिले में सोमवार को निकले बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन जिंदाबाद का युवकों ने नारा लगाया। नारा लगाने का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया।
यह है पूरा मामला
सोमवार को रियाजुल उलूम मदरसा से जुलूस शाही रोड होते हुए मंगलबाजार जब पहुंचा तो वहां पर बाइक से झंडा लेकर चलते हुए युवकों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाते हुए निकल गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खबर प्रशासन तक पहुंची तो खलबली मच गई।
तत्काल पुलिस प्रशासन हरकत में आया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। सीसीटीवी में आवाज तो सुनाई दी, मगर चेहरा स्पष्ट नहीं दिखा। हालाकि मौके पर स्थित दुकानदारों ने घटना की पुष्टि करते हुए बाइक सवार युवकों द्वारा नारा लगाने की बात बताई। बहरहाल उक्त घटना का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस अराजक तत्त्वो को चिन्हीत कर प्रभावी कार्यवाही करने में जुटी है।