फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार्य में उदासीनता बरतने पर छह रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। बक्शा ब्लॉक सभागार में बुधवार को हुई बैठक में एपीओ अंकित सिंह ने रोजगार सेवकों की बैठक में शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। मनरेगा कार्य में शिथिलता व बैठक में बार-बार अनुपस्थित होने के कारण दर्जनभर ग्राम पंचायत रोजगार सेवकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए रोजगार सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक ब्लाक के कुल 1623 आवासों का डिमांड किसी भी हालत में शत प्रतिशत जमा करने व अमृत सरोवर तालाब का चयन का निर्देश दिया। बताया कि गांव में व्यक्तिगत तालाब लाभार्थी का भी प्रयास करेंए जिन्हें दो लाख की लागत से खोदाई कराया जाना है। एपीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा अभी तक कार्ययोजना कार्रवाई शतप्रतिशत न बनाए जाने पर अगली कार्रवाई में वेतन बाधित करने की बात कही। उन्होंने छह रोजगार सेवकों को नोटिस दिया और जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें