फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर हुई थी हत्या, कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। चककुतबी गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम सत्यप्रकाश मिश्र की गोली मारकर हत्या की गई थी। रात भर इसे लेकर असमंजस में रही पुलिस का भ्रम सुबह होते ही दूर हो गया। मौके से खोखा बरामद हुआ है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चककुतबी गांव निवासी सत्यप्रकाश मिश्र (38) को बृहस्पतिवार की शाम तब गोली मार दी गई थी, जब वह पट्टीनरेंद्रपुर बाजार से लौट रहे थे। घटनास्थल पर काफी खून बिखरा हुआ था। मेडिकल परीक्षण में गोली की बात स्पष्ट न होने पर पुलिस इसे हादसा मान रही थी। रात भर इसी उधेड़बुन में वह लगी रही। सुबह सीओ शाहगंज अंकित कुमार मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो घटनास्थल से दस मीटर दूर 32 एमएम का फायरशुदा कारतूस बरामद हुआ। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोली किसने और क्यों मारी। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि भाई सूर्यप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
सीसी टीवी फुटेज का लिया जा रहा सहारा
खुटहन। चककुतबी गांव में सत्यप्रकाश की हत्या पुलिस के लिए पूरी तरह से रहस्य बनी हुई है। मृतक की हत्या का तार पुलिस कहीं से स्पष्ट जोड़ नहीं पा रही है। उसकी न तो किसी से रंजिश थी और न ही कोई बड़ा विवाद। परिवार के लोग भी घटना को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहे। पुलिस गांव के मोड़ से लेकर पट्टीनरेंद्रपुर व खुटहन तक लगे सीसी टीवी कैमरे का फुटेज निकाल घटना की तहकीकात में जुटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन का दावा है कि बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें