फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों की बंदी का अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार.

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। जिले में फिर से लॉकडाउन लगाने और दुकानों को रोस्टर से खोलने की अफवाह फैलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएम ने उसके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सोशल मीडिया में यह संदेश वायरल हुआ कि जिले में फिर से लॉक डाउन शुरू हो गया है। इसके तहत अब दुकानें अलग-अलग दिन रोस्टर के अनुसार ही खुलेंगी। इसे डीएम का आदेश बताते हुए दुकानों के खुलने का रोस्टर भी दिया गया था। खबर वायरल होते ही खलबली मच गई। दुकान खोलकर बैठे व्यापारी सकते में आ गए। इसकी पुष्टि के लिए वह अखबारों के कार्यालय, प्रशासनिक अफसरों से संपर्क साधने लगे। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने इसका खंडन किया। मामले की जांच करते हुए खबर वायरल करने वाले सचिन अग्रहरि पर केस दर्ज कर एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। दोपहर बाद पुलिस ने बरसठी के सुखलालगंज बाजार निवासी सचिन अग्रहरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पड़ोसी ने उसे यह खबर भेजी थी, जिसे उसने फारवर्ड किया था। थानाध्यक्ष श्यामदास वर्मा ने बताया कि साइबर सेल के निर्देश पर आरोपी को पकड़ा गया है। उस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें