फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में मनमानी पर भड़के अधिवक्ता

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट के बाहर डीएम को पत्रक देने के लिए एकत्रित कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। वह इस बारे में डीएम से वार्ता के लिए पहुंचे तब तक वह कोर्ट से उठकर चले गए। इस पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। मंगलवार को वे इसी मुद्दे पर डीएम से मिलकर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिवक्ता ने संघ को प्रार्थना पत्र देकर कलेक्ट्रेट के कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत है कि रिकार्ड रूम से तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिकार्ड देने में आनाकानी की जाती है। इस पर संघ ने बैठक न्यायिक कार्य से विरत रहकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता का निर्णय लिया। अधिवक्ता शिकायत लेकर डीएम से मिलने पहुंचे तब तक वह कोर्ट रूम से जा चुके थे। प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उनसे वार्ता पर सहमति जताई। इस मौके पर अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, महामंत्री आनंद मिश्र, जयंत्री मिश्र, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह, कपिलदेव सिंह, अभिनव सिंह, सुहेल अंसारी, बृजमोहन शुक्ल, भगवान शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें