फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : चौथे दिन भी पुलिस सुरक्षा के घेरे में रहा शिवलिंग स्थल, महिलाओं ने पहुंचकर किया पूजन-अर्चन

Mon, 23 Dec 2024 09:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

कब्रिस्तान में शिवलिंग मामले के चौथे दिन भी कड़ी सुरक्षा तैनात रही। महिलाओं ने शिवलिंग का पूजन किया। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि शिवलिंग को खंडित किया गया है हालांकि शांति व्यवस्था अभी कायम है और पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है। 
विज्ञापन
कब्रिस्तान में मिले शिवलिंग की पूजा करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला टोला में कब्रिस्तान में शिवलिंग को खंडित करने के आरोप के विवाद को लेकर सोमवार को चौथा दिन रहा। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सतर्कता बरतते हुए पीएसी तैनात रही। जिससे शांति व्यवस्था कायम रही। हालांकि स्थिति को सामान्य मानते हुए कुछ महिला श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।

विज्ञापन


मुफ्ती मोहल्ला वार्ड के मुल्ला टोला के हिंदू पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि शिवलिंग की मूर्ति को खंडित किया जा रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह सभी बात आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए की जा रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने वहां पर पीएसी तैनात कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह पीएसी बल चौथे दिन भी तैनात रही। मुल्ला टोला की महिलाएं सुनीता मौर्या, आशा देवी आदि महिलाओं ने पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद पूजा-पाठ किया। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने बताया कि तनाव को देखते हुए चौथे दिन भी पीएसी तैनात की गई है। किसी प्रकार की कोई शिथिलता नहीं बरती जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें