फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 15 साल पहले भी शिवलिंग को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुल्ला टोला स्थित कब्रिस्तान में शिवलिंग की सुरक्षा को लेकर 15 साल पहले भी विवाद हुआ था। उसे आपसी समझौता के तहत सुलझाया गया था। इधर, विवाद के दूसरे दिन रविवार को भी शिवलिंग की सुरक्षा में पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। इस दौरान दोनों पक्ष शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रयास करते दिखे। लोगों ने बताया कि 15 साल पहले भी इस तरह का विवाद हुआ था, जो आपसी समझौता के तहत सुलझाया गया।
विज्ञापन

मुल्ला टोला निवासी राधेश्याम ने बताया कि करीब 15 साल पहले पीपल का पेड़ गिरने के बाद निकले शिवलिंग को घेरने को लेकर विवाद हुआ था। तब से यहां पर शव दफन करने के बाद पक्का घेरा नहीं किया जाता।
अब्दुल कलाम ने बताया कि शाही ईदगाह के पेशे इमाम मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी के समक्ष समझौता हुआ था, जिसमें शिवलिंग की बाउंड्री को लेकर विवाद था। इसमें सर्वसम्मति से तय हुआ था कि यहां किसी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं किया जाएगा। जिसे भी जल चढ़ाकर पूजा करनी हो, वह कर सकता है। कोई मनाही नहीं है। स्थल जिस हाल में है, उसी में रहेगा। दो दिन पहले एक बार फिर शिवलिंग को खंडित करने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष की तरफ से घेराव की मांग की गई। इसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है। कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मुल्ला टोला स्थित शिवलिंग स्थल पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें