फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः पूर्वमंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव का निधन, पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने फोन कर जताया शोक

Wed, 01 Sep 2021 09:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पूर्वमंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव 17 अगस्त को लखनऊ से अपने मियांपुर स्थित आवास पर आए थे। उनके बेटे मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक वह बुधवार को लखनऊ जाने वाले थे लेकिन, सुबह साढ़े छह बजे उनका सोते समय ही निधन हो गया। 
विज्ञापन
पूर्व यूपी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के करीबी व यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव (92) का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राम घाट पर किया गया। वहीं, उनके निधन की खबर सुनकर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी फोन कर शोक जताया।

विज्ञापन


पूर्वमंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव 17 अगस्त को लखनऊ से अपने मियांपुर स्थित आवास पर आए थे। उनके बेटे मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक वह बुधवार को लखनऊ जाने वाले थे लेकिन, सुबह साढ़े छह बजे उनका सोते समय ही निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन शोक जताने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया।

शाम को करीब पांच बजे राजकीय सम्मान के साथ रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे मनोज ने बताया कि पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी, नीरज शेखर, सिद्धार्थ नाथ सिंह, एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव आदि नेताओं ने फोन करके शोक जताया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बाबू जी के नाम भी जाने जाते थे

बाल न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय बताते हैं कि पूर्वमंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव बाबू जी के नाम भी जिले में पहचाने जाते थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के काफी करीबी थे। 1954 में आचार्य नरेंद्र देव के मार्गदर्शन में वे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ राजनीति में आए थे। 1974 में वे जौनपुर सदर सीट से कांग्रेस से विधायक बने।

1988 में विधान परिषद सदस्य रहे और 1991 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में वे चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी रहे। इसके अलावा जौनपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी रह चुके थे। उत्तर प्रदेश में सजपा का प्रदेश अध्यक्ष और बाद में जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव की जिम्मेदारी भी निभाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें