मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में संचालित फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के संरक्षण विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें दूध से पनीर तक संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तरीके बताए गए।
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के पूर्व वैज्ञानिक प्रो. सुधीर सिंह ने कहा कि दूध और उससे बने उत्पादों का बड़ी मात्रा में सेवन किया जाता है। ऐसे में उनकी गुणवत्ता, पोषण मूल्य और खाद्य सुरक्षा बनाए रखना बेहद जरूरी है। दूध अत्यधिक शीघ्र खराब होने वाला खाद्य पदार्थ है। इसकी सुरक्षित शेल्फ लाइफ बनाए रखने के लिए उचित प्रसंस्करण, ताप उपचार, शीत भंडारण, स्वच्छता और प्रभावी पैकेजिंग का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि दूध और पनीर के संरक्षण में वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल आवश्यक है। उन्होंने दूध, पनीर और बटर के संरक्षण की विभिन्न विधियों पर विस्तार से चर्चा की। संवाद