फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गुब्बारों, झालरों से सज गए स्कूल, आज मनेगा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी की छुट्टियां खत्म हुईं। एक जुलाई से परिषदीय स्कूल खुल रहे हैं। तैयारी के तहत साफ-सफाई कर स्कूलों को सजाया जा चुका है। पहले दिन स्कूल में उत्सव मनाया जाएगा। शिक्षक रोली का टीका लगाकर बच्चों का स्वागत करेंगे। मिड-डे मिल में बच्चों को हलवा व खीर खिलाई जाएगी। विद्यालयों की भी विशेष सजावट की गई।
विज्ञापन

जिले में 2750 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। गर्मियों की छुट्टियों के बाद यह विद्यालय एक जुलाई को खुल जाएंगे। विद्यालयों के खुलने से पहले उनकी गुब्बारों, झालरों व फूलाें से सजावट की गई है। एक जुलाई को आने वाले बच्चों को शिक्षक रोली का टीका लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। साथ ही, एक जुलाई से 15 जुलाई तक दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शिक्षक गांवों में रैलियां निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है। उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही ऐसे बच्चे, जिन्होंने एक अप्रैल से विद्यालय खुलने के बाद प्रवेश लिया था और अब एक जुलाई से स्कूल खुलने के बाद विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, उनके अभिभावकों के साथ शिक्षक संवाद करेंगे और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे।
महराजगंज: बीईओ रमेश चंद्र पटेल ने बताया कि 120 परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से खुलेंगे। इससे पूर्व विद्यालय में साफ सफाई दवा का छिड़काव, कूड़ा करकट हटाया गया। विद्यालय में गुब्बारे से सजाया जा रही है। पहले दिन बच्चों को रोली चंदन का टीका लगाकर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया जाएगा। स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालय के स्टाफ घर घर जाकर नामांकन करेंगे। महराजगंज प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया जाएगा, अव्वल बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर जिले के सभी 21 ब्लाकों में सोमवार को साफ सफाई कराई गई। छत की सफाई आदि का कार्य करा गया। एक जुलाई को विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया जाए। सभी बच्चों का विद्यालय में पुष्प देकर,रोली टीका लगाकर स्वागत किया जाए। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि पहले दिन स्कूल पहुंचने पर छात्रों का स्वागत किया। एक दिन पहले साफ सफाई करा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें