फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों और पिछडों के मसीहा थे सरदार वल्लभ भाई पटेल

विज्ञापन
विकास भवन स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने पुण्यतिथि मनाते अपना दल के कार्यकर्ता। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती जिले भर में मनाई गई। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल को गरीब और पिछड़ों का मसीहा बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल पीड़ित और शोषितों की आवाज थे। उनकी समस्या को उठाकर हमेशा उसका निस्तारण कराते थे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों के फलस्वरूप ही आज हमारा देश गणतंत्र बना है। अनेक धर्म एवं भाषाओं के होते हुए भी हमारे देश में एकता कायम है। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र, शिवमोहन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार समाज कल्याण समिति की ओर से जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार की देखरेख में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुरेश कुमार शर्मा, अंकित दुबे, संदीप सिंह, अशरफ अली, आनंद राव, सुनील शर्मा, ड़ीके अग्रवाल, जियालाल सोनी आदि मौजूद थे। जन शिक्षण संस्थान नईगंज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर अरविन्द कुमार दोहरे ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर संतोष कुमार, मुन्नी देवी, अशोक श्रीवास्तव, डा, सुधा सिंह, अखिलेश पांडेय, विनोद मिश्र आदि मौजूद थे। अपना दल (एस) कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

श्री बजरंग पीजी कालेज में प्राचार्य डा. शिवपूजन सिंह की अध्यक्षता में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. जैनेंद्र कुमार तिवारी, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता अशोक पटेल ने विकास भवन परिसर स्थित सरदार पटेल के प्रतिमा की सफाई कर उन्हें नमन किया। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
जफराबाद: क्षेत्र के कजगांव में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वृजेन्द्र पटेल, गुड्डू यादव,साहब लाल,राजू शर्मा,धीरज यादव,रोहित विश्वकर्मा,सत्यम् पटेल, अमन पटेल, अनिल आदि मौजूद रहे!
मछलीशहर: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजली दी गई। तहसील परिसर सीएचसी व फौजदार इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सीताराम यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
गभिरन: क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या व लेखिका प्रिया पांडेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उमाशंकर तिवारी, हरिकृष्ण पांडेय, डॉ.अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें