फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन से पहले बवाल, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन के पहले ही दो प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर बवाल किया। बीडीसी सदस्यों को उठाने का आरोप लगाते हुए बुधवार की देर रात जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए, वहीं एक पक्ष की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। हालांकि एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजपा से केराकत विधायक दिनेश चौधरी के प्रतिनिधि लाल प्रताप सिंह बुधवार की रात 11 बजे अपने रेहटी स्थित घर के बाहर 10-12 लोगों के साथ बैठे थे। इनका दावा है कि वह बृहस्पतिवार को भाजपा से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी कमलेश कुमारी के नामांकन को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच आधा दर्जन गाड़ियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी बादामा देवी के परिवार के कुछ लोग और उनके समर्थक पहुंच गए। वह आरोप लगाने लगे कि लाल प्रताप सिंह बीडीसी सदस्यों को अपने घर बैठाए हैं। चर्चा यह भी है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थक उनकी गाड़ी से एक बीडीसी सदस्य को बाहर निकाल ले गए थे। हालांकि इस बात की पुष्टि दूसरे पक्ष के लोग नहीं कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। वाद-विवाद बढ़ने पर मारपीट करने लगे थे। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद गांव के भी लोग भी जुट गए। इस दौरान बादामा देवी के समर्थकों की तीन गाड़ियां को क्षतिग्रस्त कर दिए। मौके पर भागते समय कुछ लोगों के आधार कार्ड और डीएल भी गिर गया। वहीं, घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए है। इनमें बादामा देवी का बेटा और भतीजा भी शामिल है, जिसका उपचार वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी होने के दो घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
दोनों प्रत्याशियोें के समर्थक एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं, लाल साहब सिंह ने घटना के संबंध में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बादामा देवी के पति बेदी राम का कहना है कि उनके समर्थन बीडीसी सदस्यों से मिलने के लिए गए थे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि से कहासुनी हो गई। लोगों ने उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही उनके बेटे और भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मैं भी मौके पर पहुंचा, लेकिन लोगों ने मुझे भी दौड़ा लिया। इस संबंध में जलालपुर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में एक पक्ष से अभी तहरीर मिली है, जिसके आधार पर छह नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें