निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव की पूर्व प्रधान के बेटे सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर नौकरी के दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मडि़याहूं थाना के रजमलपुर गांव के राजदेव यादव ने आरोप लागते हुए कोर्ट में शिकायत की कि बरसठी थाना के पल्टूपुर गांव निवासी मनोज यादव हमारे परिचित थे। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2018 में कई बार में हमसे पांच लाख रुपये ले लिए। अब तब बहाना बनाते समय बीतता गया, जब नौकरी की बात करते तो सिर्फ हीलाहवाली करते रहे। आरोप लगाया कि बीते 29 अक्तूबर को जब पल्टूपुर गांव के मनोज यादव से नौकरी न मिलने पर पैसा मांगने गया तो वह 8 से 10 लोग बैठे थे और सभी लोग गालीगलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर बरसठी थाने पहुंच कर पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। पैसे के लिए और धमकी से आहत राजदेव ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर आरोपी मनोज यादव सहित 8 से 10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश बरसठी पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधान के बेटे मनोज यादव और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।