क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से ऑटोचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज चालक बस सहित फरार हो गया। परिवारीजनों के आने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा के समीप मैनीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार सोनकर खुद का ऑटो चलाते हुए बुधवार सुबह चौकियां मंडी से बदलापुर सब्जी पहुचाने गया था। वापस जौनपुर जाते समय करीब साढ़े दस बजे जैसे ही कुल्हनामऊ के समीप पहुँचा तभी रोडवेज बस के टक्कर से अशोक बुरी तरह घायल हो गया। बदलापुर की तरफ जा रहे सीओ ने अपना वाहन रोक घायल को एम्बुलेंस से नौपेड़वा बक्शा सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 12 बजे के करीब पहुंचे मृतक के छोटे भाई जिलाजीत सोनकर ने पहुंच मृतक की शिनाख्त की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक बस सहित मौके से फरार हो गया।