फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना

Sat, 21 Mar 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्ष से लोहिंदा बक्शा और महराजगंज राजाबाजार की सड़क खोदकर छोड़े जाने को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहिंदा चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इसमें लोहिंदा बक्शा और महराजगंज राजाबाजार की सड़क को शीघ्र बनाने की मांग की गई है। साथ ही जब तक सड़क नहीं बनेगबा तब तक क्रमिक अनशन व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

प्रदेश सचिव शार्दुल सम्राट सिंह ने कहा कि राजाबाजार व महराजगंज मार्ग की ठेकेदार महिला है। जिसके द्वारा क्षेत्रीय लोगों पर धौंस जमा दी जाती है। वहीं बक्शा लोहिंदा मार्ग के ठेकेदार एक पार्टी के नेता हैं।
विज्ञापन


 इससे कार्य में लापरवाही की जा रही है। अगर मार्ग को शीघ्र नहीं बनाया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करेंगे। धरना में लालमणि मिश्रा, विवेक यादव, अवनीश सिंह, बबलू गुप्ता, शिव दूबे,  धीरज प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें