फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ईंट भट्ठे के मुंशी की मौत, घंटों सड़क किनारे पड़ा रहा शव

Tue, 20 Apr 2021 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


मड़ियाहूं क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी दूधनाथ सरोज (48) एक ईट भट्ठे पर मुंशी का कार्य करते थे। सोमवार की रात करीब 11 बजे बाइक से घर के लिए निकले। पाली बाजार के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।  काफी देर बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी। कोतवाल मुन्ना राम मौके पर पहुंचे। पहचान के बाद सूचना घरवालों को दी शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें