फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमानी साबित हो रहा सड़क सुरक्षा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सड़क सुरक्षा अभियान बेमानी साबित हो रहा है। लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। इसके चलते लोग आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रही है। उधर, सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस समय में पांच लाख 25 हजार दो पहिया और 42 हजार 918 चार पहिया वाहन हैं। इनके अलावा करीब छह हजार तीन पहिया वाहन हैं। तमाम लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाते दिख जाएंगे। दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाए जा रहा है। इसके तहत जगह-जगह शिविर का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई जा रही है, लेकिन इसका सड़कों पर खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। तमाम लोग बगैर सीट बेल्ट लगाए चार बहिया और बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। चौराहों पर लगे ट्रैफिक लाइट आदि की भी तमाम लोग अनदेखी कर रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला का कहना है कि जांच के दौरान अगर नाबालिग वाहन चलाते मिलते हैं तो उसके डांटने के साथ ही उनके अभिभावकों को नाबालिग को वाहन चलाने के लिए नहीं देने को निर्देशित किया जाता है। साथ ही बिना डीएल वाहन चलाने पर चालान भी किया जाता है। उधर, एआरटीओ एसपी सिंह का कहना है कि समय - समय पर अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक के लिए यातायात पुलिस जांच करके कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें