स्कूल गेम्स एंड फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवा गोरखपुर में आयोजित 70 वीं
जौनपुर। स्कूल गेम्स एंड फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवा गोरखपुर में आयोजित 70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026-27 में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदायलगंज की छात्रा रिया ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल ही नहीं जनपद का नाम रोशन किया।
तीन से सात अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के बालिकाओं की अंडर 17 के 55 किलोग्राम वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदयालगंज जौनपुर की कक्षा 11 वीं की छात्रा रिया यादव पुत्री कर्मराज यादव ने 4 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने रिया यादव एवं खेल शिक्षक निखिल सिंह को बधाई दी। छात्रा को जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित होने वाली 70 वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026- 27 के लिए शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों उपेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, विवेक सिंह, रोहित कुमार सिंह, संतोष कुमार, पंकज सिंह, विनोद कुमार यादव, चंद्र प्रकाश पाठक, रजनीश सिंह, दीपक सिंह, पंचम पाल, धीरज सिंह, अखिलेश सिंह, आलोक सिंह, सतीश कुमार सिंह ने छात्रा को बधाई दी।