फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान: मीना चौबे

विज्ञापन
टीडी कॉलेज स्थित कालेज के व्यायाम शाला मैदान में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में मौजूद मुख्य अ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की हर बूथ पर अहम भूमिका होगी। विपक्ष महिला सम्मान के नाम पर हमेशा छल करती आई है लेकिन भाजपा सरकार में महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। वह शुक्रवार को टीडी इंटर कालेज के व्यायामशाला में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के मान-सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए उज्ज्वला गैस कनैक्शन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शौचालय निर्माण समेत अनेक लाभकारी योजनाएं लागू की गई है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि भारत की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने कहा कि सरकार महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही है। मौके पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री मेनिका सिंह, जिलाध्यक्ष मछलीशहर इंदुबाला सिंह, जौनपुर जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, पुष्पा शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी प्रतीक मिश्रा, जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें