फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कॉलेजों को राहत, एक से पांच मई तक कराया जाएगा प्रैक्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में तय तिथि बीत जाने के बाद भी प्रैक्टिकल की परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। करीब 50 फीसदी कॉलेज अभी तक प्रैक्टिकल की परीक्षा नहीं करा सके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन नई तिथि जारी कर एक से पांच मई के बीच प्रायोगिक परीक्षा करा लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कॉलेजों को निर्देश जारी किया गया था कि 30 अप्रैल तक सभी प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं करा लें। लेकिन इस तिथि में केवल पचास फीसदी कॉलेजों ने ही परीक्षा कराई। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एक से पांच मई तक सभी परीक्षाएं लोक सभा चुनाव के चलते निरस्त कर दी गई है। विश्वविद्यालय के बार-बार निर्देश के बावजूद कॉलेज प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते रिजल्ट की तैयारी प्रभावित हो रही है। विश्वविद्यालय से कुल 573 महाविद्यालय संबद्ध हैं। गाजीपुर 354 व जौनपुर में कुल 219 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें से आधे महाविद्यालयों ने अभी तक प्रैक्टिकल की परीक्षा नहीं कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें