फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू से 1500 करोड़ के धोखाधड़ी की जांच की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम विरुद्ध तरीके से बैंकों, अन्य वित्तीय कंपनियों और शेयर बाजार के माध्यम से 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच से जफराबाद पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इस मामले थानाध्यक्ष जांच ईओडब्ल्यू (इकोनॉमी ऑफेंस विंग्स) से कराने के लिए अपनी रिपोर्ट एसपी अजय साहनी को भेज दी है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि प्रकरण की विधिक सलाह लेने के बाद ईओडब्यू से जांच कराने के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

जफराबाद थाने में 156 (3) के तहत 28 हाई प्रोफाइल लोगों पर 26 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया है। 65 पेज के दर्ज किए गए मुकदमें की विवेचना सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार पांडेय को सौंपी गई। वे बताते हैं कि वादी बाबा बेटी के दिए गए पते भुवालापट्टी जाते थे, लेकिन वह नहीं मिलती है। मामला 1500 करोड़ के धोखाधड़ी और प. बंगाल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के 28 हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़ा होने कारण कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। विवेचक का कहना है कि यह पूरा मामला समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की ईओडब्ल्यू से जांच कराने के लिए रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें