परिषदीय स्कूल बृहस्पतिवार से खुल रहे हैं। साफ सफाई कराने के साथ ही स्कूलों में पढ़ाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराएं। नए सत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा करें। स्
जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब साढे़ चार लाख छात्र पंजीकृत हैं। कक्षा 1 से 5 के कुल 1930 स्कूल हैं। जिनमें कुल 255858 पढ़ाई कर रहे हैं। इसी तरह से कक्षा 6 से 8 तक के कुल 411 स्कूल में जिसमें 48509 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जिले में कंपोजिट विद्यालय की संख्या कुल 466 हैं। जिसमें कुल 146212 छात्र पंजीकृत हैं। शासन स्तर इन स्कूलों को 16 जून से खोलने के लिए निर्देश जारी हो गया है। स्कूल खुलने के साथ ही प्रधानाध्यापक और शिक्षक अभिभावकों के साथ बैठक सरकार की योजनाओं को बताएं। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि 16 जून से सभी स्कूल खुल रहे हैं। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि साफ सफाई कराने के साथ ही पठन पाठन का कार्य शुरू करा दिया जाए। अभिभावकों के साथ बैठक कर डीबीटी की राशि का उपयोग करे लें। सरकार ने सरकारी व एडेड स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को मिलने वाली डीबीटी राशि को जारी करने के आदेश दे दिए है। जल्द ही स्टूडेंट्स के पैरेंट्स के अकाउंट में यह राशि पहुंच जाएगी। शिक्षक अभिभावकों के साथ इस पर भी चर्चा करें।