फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली महोत्सव में बही देश भक्ति की धारा

Thu, 31 Mar 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शीतला चौकिया परिसर में आयोजित रंगोली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
शीतला चौकिया धाम परिसर में 15वां सुपरस्टार रंगोली महोत्सव बुधवार की देर रात आयोजित किया गया। महोत्सव में पूर्वांचल के तमाम कलाकारों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। देश भक्ति के गीत और नृत्य के दौरान पूरा पंडाल देश भक्ति की धून में रम सा गया। हर तरफ भारत माता की जय के नारे लगने लगे।
विज्ञापन


श्रोताआें के उत्साह वर्धन से कलाकारों ने पूरे मनोबल से अपनी कला का जौहर दिखाया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक नदीम जावेद ने मां शीतला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुपर स्टार महोत्सव में कलाकारों ने भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव को फांसी दिए जाने का मंचन किया।

भगत सिंह को फांसी देने के मंचन के दौरान वातावरण भारत माता की जय, भारत माता की जय के नारे से गूंज रहा था। लोकगीत गायक विपुल चौबे ने होली खेले रघुवीरा सुनाया तो महौल होली मय हो गया। पंकज सिन्हा ने शैली गगन के साथ होली गीत प्रस्तुत किया। महाराष्ट्र से आई नेहा वाहिले और भोजपुरी एक्टर आशीष माली ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वीणा ग्रूप के डब्बू यादव ने मथुरा में होली का मंचन किया। बेस्ट डांस क्लासेज के आफताब अली, जस्ट डांस ग्रूप के कृष्णा मिश्र ने गणेश वंदना की। इसके अलावा गांव के बच्चों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस मौके पर श्याम लाल माली, पूजा गुप्ता, शालवी सैनी, मंगरू, रिया, नैन्सी, मनोज, श्याम लाल, राजू त्रिपाठी, अमित माली, जोखन सिंह, राजन श्रीवास्तव, राधारमण तिवारी, मुकेश सोनकर सहित अन्य कलाकारों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजक आशीष माली ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव का संचालन हैदर खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें