एक्साइज ड्यूटी को समाप्त करने की मांग को लेकर सराफा व्यवसाईयोें की हड़ताल बुधवर को 28 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सराफा व्यवसाईयों ने कसेरी बाजार स्थित कैंप कार्यालय में बैठक कर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने पर रोष प्रकट किया। साथ ही पांच अप्रैल को होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई।
महामंत्री मधुसूदन ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पांच अप्रैल को वाराणसी के नदेसर में पूर्वांचल के सराफा व्यवसाईयों की रैली निकाली जाएगी। जिसमें पूरे पूर्वांचल के सराफा व्यवसाई प्रतिभाग करेंगे। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष बंशीधर वर्मा, हरेराम केशरवानी, नीरज, सूरज सोनी, अजय जौहरी, राजू सेठ, अजीत सोनी, चंदन सोनी, मोनू, सोनू, अमर सेठ, कंहैया सेठ, बचाऊ सेठ आदि उपस्थित रहे। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार-केराकत सर्राफा संघ ने बुधवार को अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक्साइज ड्यूटी का जमकर विरोध किया। इस दौरान बाइक से जुलूस निकाल कर पूरे नगर का भ्रमण किया। जुलूस निकालने वालो में अशोक जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, बच्ची विश्वकर्मा,पंकज कसौधन,प्रेमचंद सेठ, मनीष सेठ,अमित सेठ, गोलू सेठ, राजू सेठ,अभय, कमलापूरी, मसालु सेठ, प्रीत सेठ,राजेश साहू, संजय साहू,राजकुमार सेठ व अखिलेश सोनी आदि उपस्थित रहे।