फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम विनोद यादव व शिल्पी यादव बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के लालती कुमुदेश्वर महिला पीजी कालेज घुरहूपुर मुफ्तीगंज के परिसर में बृहस्पतिवार को अंतर महाविद्यालयीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ एवं प्रयागराज जनपदों के महाविद्यालयों से आए 47 छात्रों और 30 छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

क्रास कंट्री प्रतियोगिता में बालक वर्ग में तिलकधारी महाविद्यालय के छात्र राम गोविंद यादव ने प्रथम, मडि़याहू पीजी कालेज के विशाल यादव ने द्वितीय एवं हंडिया पीजी कालेज प्रयागराज के अवधेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर की शिल्पी यादव ने प्रथम, पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर की प्रियांशु कुमारी ने द्वितीय और इसी कालेज की सीता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम चैंपियनशिप बालक वर्ग में टीडी पीजी कालेज का दबदबा रहा। इस कालेज ने 23 अंक स्थान पाकर विजेता बना, जबकि पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर ने 59 अंक पाकर द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय मडि़याहूं ने 68 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, बालिका वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सैदपुर ने 22 अंक पाकर प्रथम, हंडिया पीजी कालेज प्रयागराज 39 अंक पाकर द्वितीय स्थान और लालती कुमुदेश्वर महिला पीजी कालेज घुरहूपुर मुफ्तीगंज जौनपुर ने 72 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहा। अंतर महाविद्यालयीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने क्रासंकंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह और वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दूबे रहे। कार्यक्रम के संयोजक लालती कुमुदेश्वर महिला पीजी कालेज के प्रबंधक डॉ. दिनेश तिवारी ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सभी विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. शेखर सिंह और संचालन डा. दिनेश तिवारी ने किया। इस मौके पर डा. अशोक कुमार त्रिपाठी, पर्यवेक्षक डा. शेखर सिंह, ज्ञान प्रकाश पाठक, रत्नेश तिवारी, संजय उपाध्याय, एसआई विनीत कुमार पाठक, देवेंद्र कुमार दूबे एवं अजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें