फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार बंद करो नारे से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति का 9वें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में भ्रमण किया। इस दौरान वे भ्रष्टाचार बंद करो का नारा लगा रहे थे। जिससे लोगों का ध्यान उनकी ओर जा रहा था। हर कोई कारण जानने की कोशिश में लगा रहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के न्यायालयों के न्यायिक कार्यों, प्रशासनिक कार्यों, चकबंदी न्यायालय के कार्यालयों व माल अभिलेखाकार में तमाम प्रकार की अनिमितताएं हैं। जिसे लेकर लगातार 9 दिन से कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति मुखर है। बृहस्पतिवार को पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में भ्रमण किया। इसके बाद अधिवक्ता संघ भव में गए। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, किपल देव सिंह, वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्त, जगत नरायन तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें