कोरोना वायरस से बचाव के लिए मड़ियाहूं में बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली।
- फोटो : JAUNPUR
मडियाहूं। नगर के मदर जुबैदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गुरुवार को रैली निकालकर लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया। विद्यालय परिसर से निकली रैली मछलीशहर मार्ग से होते हुए गांधी तिराहा, कोतवाली पहुंची। यहां बच्चों ने रुक कर लोगों को कोरोना वायरस के खतरे से आगाह किया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से बताया कि साफ-सफाई से रहें। बासी, ठंडा और खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। खाने से पहले हाथ को अच्छी तरह से धोएं। खांसते और छींकते समय मुंह पर रुमाल या मास्क का उपयोग जरूर करें। अभियान में एसआई हैदर अली, विद्यालय प्रबंधक मंसूर आलम, डायरेक्टर आकिब जावेद, प्रधानाचार्य बैजनाथ तिवारी, अध्यापक इंद्रेश यादव, अरविंद गौतम, श्वेतांक त्रिपाठी, सुनील यादव, अध्यापिका सनोबा अंसारी आदि मौजूद रहे।
बच्चों में बांटे मास्क, कोरोना से बचाव की अपील
खेतासराय। क्षेत्र के मॉडर्न कांवेंट स्कूल मनेछा में गुरुवार को छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक कर मास्क वितरित किया गया। उप प्रबंधक मोहम्मद ने कहा कि हम थोड़ी से सावधानी और साफ-सफाई की आदत डालकर इस वायरस के प्रकोप से बच सकते हैं। कोऑर्डिनेटर मो. राशिद ने कहा कि हमें कुछ भी खाने पीने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना चाहिए। नजला जुखाम होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। प्रिंसिपल इंतेखाब अहमद ने कहा कि छात्र-छात्राएं भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। रोग से बचाव के लिए मास्क लगाकर विद्यालय जाएं। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से बच्चों को मास्क भी वितरित किया गया।