फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात

Fri, 31 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-जौनपुर रेल मार्ग पर जलालगंज रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 30 के पास शुक्रवार को सुबह गिट्टी लदा ट्रक दो ट्रैक के बीच फंस गया। जेसीबी की मदद से दो घंटे बाद ट्रक को निकालकर रेल यातायात को बहाल किया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान एक एक्सप्रेस, एक पैसेंजर और एक मालगाड़ी को जफराबाद से सिरकोनी रेलवे स्टेशन के बीच अलग अलग स्थानों पर रोकना पड़ा।

जलालगंज रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक के नीचे गिट्टी डालने का काम चल रहा था। शुक्रवार की सुबह 7:45 बजे बारिश के बीच गिट्टी लादकर थानागद्दी की ओर जा रहा ट्रक जैसे ही रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तभी उसका पिछला

पहिया दोनों ट्रैक के बीच दलदल में फंस गया। पहले तो आसपास के लोगों की मदद से ही ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं निकल सका। उधर ट्रेन आने का वक्त भी हो गया था। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन
विज्ञापन


अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना ऊपर के अधिकारियों को दी। वाराणसी की ओर जा रही बरेली एक्सप्रेस ट्रेन और फैजाबाद मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन को जफराबाद रेलवे स्टेशन के पास रोकना पड़ा। वाराणसी की ओर जा रही एक

 माल गाड़ी को सिरकोनी स्टेशन के पास और रेलवे ट्रैक पर कुटाई करने वाली यूनीनों मशीन को जलालपुर होम सिगनल के पास रोकना पड़ा।

 वाराणसी की ओर से जौनपुर की ओर आने वाली कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। एसएस आरसी गुप्ता ने बताया कि  जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकाल कर करीब 9:30 बजे रेल यातायात को बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें