फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ गुरु चरणों में झुके शीश

Fri, 31 Jul 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। शहर के उर्दू बाजार स्थित बाबा बारीनाथ मठ और चौकिया धाम में गुरु की पूजा की गई। बारीनाथ मठ में जनसंत योगी देवनाथ की पूजा कर लोगों ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


 दूर दराज से आए भक्तों ने गुरु की चरण वंदन की। शीतला चौकिया धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंडित सीताराम नाम शरण महराज आश्रम पर सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भीड़ रही।


 इस मौके पर पंडित सीताराम महराज ने कहा कि गुरु का नाम ही कलियुग में एकमात्र भव सागर से पार उतरने का साधन है। दर्शन पूजन के लिए जिले के अलावा, वाराणसी, प्रतापगढ़, सहित कई अन्य जनपदों के भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन


 सभी ने गुरु की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गोपाल साहू, उमाशंकर पाठक, साधना, विदोरमा, लल्लू, कैलाश तिवारी, चंद्र प्रकाश, महेंद्र, सुरेंद्र गिरी, मंगरू आदि थे। श्रीनाथ योग प्रचार समिति के अध्यक्ष केएन सिंह, राकेश

कुमार श्रीवास्तव सहित सुबास बहल समेत सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस मौके पर अनिरूद्ध पवार, किशोर, विनय कुमार, श्रीमती किरन श्रीवास्तव, ममता शर्मा, अल्पना देवनाथ, प्रीती, सविता, कंचन जायसवाल, महेन्द्र, प्रशान्त, राजेन्द्र शर्मा,

रवि पंकज, नीरज, जवाहर मौर्य ने आशीर्वाद लिया। जलालपुर: शिव आश्रम कोडऱी इजरी जलालपुर में भक्तों ने गुरु को  टीका चंदन लगाकर आशीर्वाद लिया। आश्रम पर भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।


करंजाकला: गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर पूविवि स्टेडियम में गुरु पूजन दिवस का आयोजन किया गया। डा. बीडी शर्मा ने अध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा. इन्द्रेश, मदन मोहन भट्ट, डा. संजय, अरुण आदि मौजूद थे।


बक्शा: हैदरपुर गांव स्थित बाबा बालक दास आश्रम में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने गुरु पूजा करके आशीर्वाद लिया। बाबा बालक दास ने कहा कि सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने के लिए गुरु की जरूरत होती है। गुरु ही सच्चा मार्ग दर्शक होता है। इस मौके पर मारकंडेय सिंह, जनार्दन यादव, देवेंद्र तिवारी, राजबहादुर आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें