जौनपुर। पूविवि की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मंच पर अपनी शोध प्रतिभा का परचम लहराया है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वेलनेसकॉन-2026 में विज्ञान संकाय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की दो छात्राओं ने मौखिक शोध प्रस्तुति प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मंजूसा सिंह ने द्वितीय तथा आतिफा हफीज ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुल 1,158 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।
इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों एवं शोधकर्ताओं ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य, चिकित्सा विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन शोध एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों पर विचार साझा किए।
सम्मेलन में आयोजित मौखिक शोध प्रस्तुति प्रतियोगिता में कुल 98 प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। जैव प्रौद्योगिकी श्रेणी में मंजूसा सिंह ने मंकी पॉक्स के विरुद्ध एंटीवायरल पेप्टाइड्स की इम्यूनोइन्फॉर्मेटिक्स आधारित स्क्रीनिंग विषय पर शोध प्रस्तुत कर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। संवाद