फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, संबद्ध 63 कालेजों के 50 हजार से अधिक छात्रों के नहीं जमा हुए परीक्षा फार्म और फीस  

Tue, 22 Mar 2022 08:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सहायक कुलसचिव परीक्षा अमृतलाल व परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि परीक्षा शुल्क व फार्म जमा किए बिना एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 63 महाविद्यालयों के 50 हजार से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विवि से संबद्ध कालेजों ने फीस बढ़ने के कारण न तो छात्रों का परीक्षा फार्म जमा किया और न ही परीक्षा शुल्क।
विज्ञापन


इसके चलते बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म व फीस विश्वविद्यालय में नहीं जमा किया गया। 24 मार्च से परीक्षा शुरू हो रही है। अब तक 63 कालेजों ने परीक्षा फार्म नहीं जमा किया है। 


पूर्वांचल विश्वविद्यालय से आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और हंडिया कालेज प्रयागराज के 971 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इनके छात्रों के परीक्षा फार्म और फीस नहीं जमा हुई है। कालेज संचालकों का आरोप है कि बिना सूचना दिए मनमानी तरीके से परीक्षा फीस बढ़ा दी गई।
विज्ञापन



महाविद्यालय संचालकों की दलील है कि तमाम कालेजों ने छात्रों का दाखिला स्कॉलरशिप पर लिया है। अभी तक छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप नहीं आई है। पहले एक साल का परीक्षा शुल्क 1648 रुपये जमा होता था। अब सेमेस्टर शुल्क छह महीने का 1400 रुपए जमा कराया जा रहा है। 


इसके विरोध में बहुत से महाविद्यालय संचालकों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कालेज संचालकों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन शपथ पत्र पर परीक्षा फार्म जमा कराकर बच्चों का एडमिट कार्ड जारी कर दे। न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, एक महीने के भीतर फीस जमा कर दी जाएगी।


नहीं तो उनके महाविद्यालय के छात्रों का अंकपत्र आगे रोक दिया जाए। सहायक कुलसचिव परीक्षा अमृतलाल व परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि परीक्षा शुल्क व फार्म जमा किए बिना एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जा सकता है। फाइनेंशियल मामले में कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी नहीं लेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें