बक्शा ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोलते हुए बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र
बक्शा। स्थानीय ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सोमवार को हुई। ब्लॉक प्रमुख दिवंगत मनोज यादव को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का शोक रख सदन की कार्रवाई शुरू की गई।
बैठक में अधिकांश बीडीसी सदस्यों ने लंबित भुगतान न होने पर विरोध जताया। मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद मिश्र ने प्रमुख के निधन के बाद अवशेष धन की जानकारी देते हुए सदस्यों को अवगत कराया कि विकास कार्यों के लिए अवशेष 6 करोड़ 15 लाख 72 हजार सबसे पहले बीडीसी सदस्यों द्वारा कराया गया लंबित भुगतान करने का प्रस्ताव दिया शेष धन विकास के लिए सदस्यों द्वारा प्रस्ताव का अनुमोदन किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की।
विधायक ने बीडीसी सदस्यों को एक-एक सोलर लाइट एवं एक सौ से 50 मीटर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव देने की बात कही। उन्होंने एक से दो माह में पुनः बैठक कराने का भरोसा दिलाया। संवाद