फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. निर्मला एस मौर्य बनीं पूविवि की नई कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रो. निर्मला एस. मौर्य को पूर्वांचल विवि का नया कुलपति नियुक्त किया है। वह विवि की 13वीं और पहली महिला कुलपति होंगी। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक के लिए की गई है। प्रो. निर्मला एस. मौर्य दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई के उच्च शिक्षा और शिक्षा संस्थान की कुलसचिव भी रही हैं। सोमवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. राजाराम यादव का एक अगस्त को कार्यकाल खत्म हो गया था। राज्यपाल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह को पूर्वांचल विवि का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसके बाद से विवि में नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थी। कुलपति चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने कई दावेदारों की स्क्रीनिंग कर सूची शासन को भेजी थी। इसमें निर्मला एस. मौर्य का नाम ही सबसे ऊपर था। शुक्रवार को उनकी नियुक्ति पर अधिकृत मुहर भी लग गई। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रो. निर्मला एस. मौर्य कार्यभर ग्रहण करने से अगले तीन वर्षों तक के लिए विवि की कुलपति रहेंगी। प्रो. निर्मला एस. मौर्य के पिता प्रो. एसएस कुशवाहा भी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें