फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढहने से पिता की मौत, पुत्री गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर/सुईथाकला। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बारिश से कच्ची दीवार व मकान के गिरने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को कच्ची दीवार गिरने से सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्री गंभीर रुप से जख्मी हुई है। जलालपुर में कच्चे मकान के मलबे में दबकर भाई-बहन जख्मी हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह रामप्रसाद ऊर्फ ढोणई यादव (70) और उनकी पुत्री अर्चना (18) चारा मशीन हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश से कमजोर हो चुकी बगल में खड़ी कच्ची दीवार ढह गई। पिता-पुत्री दोनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने काफी प्रयास कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख दोनों को शाहगंज सीएचसी रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रामप्रसाद की देर शाम मौत हो गई। बरईपार: में देर रात राजपति तिवारी के कच्चे मकान का मध्य भाग भरभराकर गिर पड़ा। इससे घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। जलालपुर: क्षेत्र के छातीडीह गांव में बुधवार की देर शाम कालिका बिंद का कच्चा मकान पड़ोसी कमरू बिंद के टीनशेड पर गिर गया। टीन शेड के नीचे खाना बना रही मनीषा (20) और उसके पास बैठा भाई राहुल (10) घायल हो गए। मलबे में दबे भाई-बहन को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी गांव के शोभनाथ यादव और रमेश यादव का भी कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें