फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में स्कूल प्रबंधक की हत्या पर प्रियंका का ट्वीट, कहा- एक हफ्ते में 50 हत्याओं से अपराध का प्रदेश बना यूपी

Sun, 05 Jul 2020 10:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रियंका गांधी का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में स्कूल प्रबंधक की हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने 26 जून से तीन जुलाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए यूपी को अपराध का प्रदेश बताते हुए प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
घटना पर दुख जताते हुए प्रियंका गांधी ने रविवार की शाम ट्वीट कर कहा कि पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुई हैं। सीएम के प्रचार में तो यूपी अपराधमुक्त हो चुका है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। आंकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया। अब बहुत हुआ। जवाबदेही किसकी है। प्रियंका गांधी के इस ट्वीट के बाद सियासी हलके में खलबली मची हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें