फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दिनभर दर्द से कराहती रही; रात में घरवालों को बताया सच

Sun, 08 Sep 2024 12:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेलते समय बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने से पड़ोस के अधेड़ ने उसे ले जाकर गलत काम किया।  
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करने पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक वारदात हुई। यहां घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


यह है मामला
पीड़ित बच्ची की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसकी बेटी दरवाजे के सामने खेल रही थी, घर के पास में ही साइकिल का पंचर बनाने वाले मिस्त्री की दुकान है। अधेड़ ने बच्ची को अकेला देखा तो चॉकलेट देने के बहाने उसे कमरे के अंदर ले गया। पहले उसके साथ छेड़खानी की, जब बच्ची ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन


घरवालों ने पूछा तब सामने आया सच
वह दिनभर दर्द से कराहती रही। रात में जब उसे असहनीय दर्द होने लगा तब परिजन घबरा गए, पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसके साथ पड़ोस के चाचा ने गलत काम किया है। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों द्वारा उसका उपचार एक निजी चिकित्सक से कराया गया। सुबह मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को दी गई। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता व आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में जुटी है। थाना अध्यक्ष मडियाहू अनिल कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेकर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें