गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस के बिथार गांव के रहने वाले दो युवक और सरसौड़ा गांव के रहने वाले एक युवक ने बेटी को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर मैसेज कर परेशान कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर पर बिथार गांव के राहुल यादव, निखिल यादव और सरसौड़ा गांव के निलेश यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि युवती की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।