बरसठी। क्षेत्र के भन्नौर मरकहिया कोट में शनिवार को राज्यस्तरीय विराट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाबतपुर की महिला टीम व भोपतपुर की पुरुष टीम आमने-सामने रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम और कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। आयोजक विजेन्द्र सिंह विक्की ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, विशाल शुक्ला, राजबहादुर सिंह, जिलेदार तिवारी, अमित सिंह डब्बू, रतन श्रीवास्तव, सतीश सिंह आदि लोग रहे।